
जयपुर। बीती रात से प्रदेश के उत्तरी इलाकों को छोडक़र शेष भागों में रात के तापमान में पारा दो से तीन डिग्री तक बढऩे पर सर्दी के तेवर थोड़े नर्म होने पर गलन और हाडक़ंपाने वाली सर्दी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चौबीस घंटे और प्रदेशवासियों को सर्दी के तीखे तेवरों से राहत मिलना तय है। उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान की ओर से प्रदेश की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ व हवा की दिशा में हुए बदलाव से प्रदेश में सर्दी के तीखे तेवरों में थोड़ी नरमी आई है, लेकिन गुरुवार रात से फिर से रात के तापमान में गिरावट होने का अंदेशा है, जिसके चलते पश्चिमी मैदानी इलाकों में ठंड का असर बढऩे का अनुमान है। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में करीब 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तक अंतर बने रहने पर दिन के मौसम में गर्माहट तो रात में गलन और ठिठुरन महसूस हो रही है।
फतेहपुर में रात के पारे में उछाल
बीती रात सीकर के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बीती सोमवार रात जहां न्यूनतम तापमान में पारा माइनस 1.5 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं बीती रात पारे में आए उछाल को अब तक की सर्वाधिक बढ़ोतरी बताया जा रहा है।
अगले चौबीस घंटे में दिन व रात का तापमान सामान्य से ’यादा रहने की संभावना
राजधानी में भी बीती रात के तापमान में पारा तीन डिग्री उछलकर 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आज सुबह शहर में आसमान साफ रहा। वहीं बीती शाम से हवा की दिशा में आए बदलाव ने सर्दी के तेवर नर्म कर दिए हैं। आज सुबह छह बजे शहर का तापमान 13 डिग्री रहा, जो सुबह नौ बजे तक ही 18 डिग्री के पार पहुंच गया। आज सुबह करीब सात किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बही पुरवाई हवा ने धूप की तपिश को कम कर दिया। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में अगले चौबीस घंटे में दिन व रात का तापमान सामान्य से ’यादा रहने की संभावना है। वहीं उसके बाद फिर से रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट होने का अंदेशा है।
Published on:
17 Jan 2018 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
