
BHU hospital junior doctors Strike continues,BHU hospital junior doctors Strike continues,BHU hospital junior doctors Strike continues
Health news in hindi: तीन दिन की हड़ताल के बाद रेजीडेंट डॉक्टर ( resident doctors strike in rajasthan ) शुक्रवार से काम पर लौट आए। ( resident doctors ) रेजीडेंट डॉक्टरों के काम पर लौट आने के बाद एक बार फिर प्रदेशभर के अस्पतालों की व्यवस्था पटरी पर लौट आई। पिछले तीन दिनों से परेशान हो रहे मरीजों को राहत मिली।
चिकित्सा शिक्षा सचिव वैभव गालरिया के साथ देर शाम हुई रेजीडेंट डॉक्टरों के साथ वार्ता सकारात्मक रही। वार्ता के बाद लिखित समझौता पत्र तैयार किया गया, जिसके बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा हुई। समझौते के अनुसार डॉक्टरों की सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत करने का लिखित आश्वासन दिया गया है। 22 अक्टूबर को निकाले गए पीजी और सुपर स्पेशियलिटी के शुल्क के संबंध में संशोधित आदेश जारी किया जाएगा वहीं सीएस पीजी के लिए नियमानुसार एचआरए दिया जाएगा। हॉस्टल नहीं पाने वाले गैर सेवारत रेजिडेंट डॉक्टरों को 2500 रुपए के अतिरिक्त मानदेय का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा जाएगा।
आपको बता दे तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रदेशभर में जारी हड़ताल हजारों मरीजों पर भारी पड़ी। करीब पांच हजार से अधिक रेजीडेंट के एकसाथ कार्यबहिष्कार से सभी अस्पतालों में सेवाएं बाधित रहीं । हड़ताल के दौरान प्रदेश भर के अस्पतालों में सैंकड़ों छोटे बड़े आपरेशन टालने पड़े।
Updated on:
06 Dec 2019 08:02 am
Published on:
06 Dec 2019 07:10 am
