4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

covid-19 : स्कूल स्टाफ के टीकाकरण का रोडमैप

covid-19 : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की स्कूल शिक्षा सचिव अनीता करवाल ने कहा कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के टीकाकरण के लिए जिला स्तर पर संयुक्त रूप से रोड मैप तैयार करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Hanuman Ram Galwa

•

Updated: 1 Sep 2021, 5:35 PM IST

covid-19 : स्कूल स्टाफ के टीकाकरण का रोडमैप

covid-19 : स्कूल स्टाफ के टीकाकरण का रोडमैप

स्कूल स्टाफ के टीकाकरण का रोडमैप
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की समीक्षा
जयपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देश भर में फिर से खुलने वाले स्कूलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सितंबर माह तक स्कूलों में सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ का टीकाकरण करने के रोडमैप का भी जायजा लिया।
भारत सरकार स्कूलों को फिर से खोलने के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए भारत भर के स्कूलों में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के टीकाकरण को प्राथमिकता दे रही है। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के अधिकारी शिक्षकों एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों के टीकाकरण को लेकर विभिन्न राज्य सरकारों के संपर्क में है। कमजोर पड़ती कोरोना की लहर को देखते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, ओडिशा, राजस्थान कर्नाटक त्रिपुरा आदि समेत कई राज्यों में स्कूलों खोले जा रहे हैं है। दरअसल कोविड -19 मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। इसको देखते हुए ही विभिन्न राज्य सरकारों ने अलग-अलग तारीखों से स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि अभी भी अधिकांश स्थानों पर छात्रों को अनिवार्य रूप से स्कूल में उपस्थिति रहने के लिए नहीं कहा गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों को सितंबर महीने में सभी शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारियों के लिए टीकाकरण की पहली खुराक पूरी करने को कहा है।