3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Hot Weather: राजस्थान में आने वाले 15 दिन गर्मी दिखाएगी तीखे तेवर, 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Rajasthan Weather Forecast: अब हो सकती है तेज गर्मी (Hot Weather) लगातार बढ़ रहे तापमान से संभावना जताई जा रही है कि जल्द मौसम का मिजाज बदल सकता है। काफी दिनों से रेनी मौसम के आनंद लेने वालों को अब तीखी गर्मी का अहसास होने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 11 Apr 2023, 4:03 PM IST

hot_wether_rajasthan.jpg

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान के विभिन्न जिलों में अब लगातार तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग के आंकड़े देखें तो साफ पता चलता है कि आने एक पखवाड़े में बारिश होने की संभावना काफी कम हो गई है। राजधानी जयपुर में आने वाले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री तो अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री तक पहुंचने वाला है। मौसम विभाग ने 11 अप्रैल को जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के भागों में आगामी दो-तीन दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना बताई है।

पश्चिमी विक्षोभ ने थामी गर्मी चिलचिलाहट

मौसम विभाग (Weather Department) के हिसाब से आज भी ज्यादातर जिलों का तापमान लगभग 35 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को श्रीगंगानगर में 38.8 तथा कोटा में 39 डिग्री दर्ज किया गया है। सोमवार को बांसवाड़ा में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री जा पहुंच गया। जयपुर मौसम केंद्र (weather Station) के मुताबिक प्रदेश में बीते 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पिछले दिनों प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही थी। यही वजह रही की भीषण गर्मी से राजस्थान अभी तक बच रहा था, लेकिन अब प्रदेश का मौसम करवट ले रहा है।

11 से 17 अप्रेल के बीच बढ़ता तापमान

मौसम विभाग ने जोधपुर, बीकानेर संभाग में आंशिक बादल छाए रहने तथा दोपहर बाद छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन व बूंदाबादी होने की सम्भावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग के हिसाब श्रीगंगानगर में 11 से 17 अप्रेल को न्यूनतम 21,23,23,23,24,25,26 डिग्री तथा अधिकतम 38 से 39 डिग्री तक रहने की घोषणा की है। चूरू में इसी दौरान न्यूनतम 24 से 25 तो अधिकतम 37 से 40 डिग्री रहने का अनुमान बताया है। जोधपुर में न्यूनतम 25 से 26 डिग्री तथा अधिकत 38 से 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। उदयपुर में न्यूनतम 23 से 24 तथा अधिकतम 37 से 38 तक पहुंचेगा। हालांकि बीकानेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचेगा लेकिन इस बीच उतार चढ़ाव बना रहेगा।

अब हो सकती है तेज गर्मी (Hot Weather)

लगातार बढ़ रहे तापमान से संभावना जताई जा रही है कि जल्द मौसम का मिजाज बदल सकता है। काफी दिनों से रेनी मौसम के आनंद लेने वालों को अब तीखी गर्मी का अहसास होने वाला है।

जयपुर का पारा भी 37 डिग्री के पार

आज जयपुर का पारा भी 37 डिग्री के पार पहुंच सकता है। जैसलमेर का 39.6, जोधपुर—कोटा का 38.5, फलौदी में 38.6 डिग्री, जालोर में 39.3 डिग्री, पिलानी में 37.6 डिग्री और बाड़मेर में 39.5, बीकानेर का 38.6, चूरू का 37.6, जयपुर का 36 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया है।