4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोले बेनीवाल, राष्ट्रहित में आए भाजपा के साथ, नागौर से मैं ही लडूंगा चुनाव

आरएलपी का भाजपा से गठबंधन
2 min read
Google source verification

जयपुर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन कर लिया है। दिग्गज नेता हनुमान बेनीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले ही अपनी पार्टी बनाई थी, और विधानसभा चुनाव में तीन सीट जीतकर बेहतरीन शुरुआत की थी। अब लोकसभा चुनाव के लिए आरएलपी ने भाजपा से गठबंधन किया है। खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने गुरुवार सुबह भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी व अन्य नेताओं की मौजूदगी में प्रेस कांन्फ्रेंस कर गठबंधन की आधिकारिक घोषणा की।

इस नेता की रही अहम भूमिका
प्रेस वार्ता के दौरान बेनीवाल ने कहा कि आरएलपी और भाजपा के बीच गठबंधन में प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर की भूमिका अहम रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के लिए हम भाजपा के साथ आए हैं। पूर्व में भाजपा के विधायक रहे बेनीवाल ने कहा कि चुनाव के दौरान हम एक—दूसरे का पूरा सहयोग करेंगे। जावड़ेकर ने भी इस गठबंधन पर खुशी जताई।


नागौर से लड़ेंगे चुनाव
जाट नेता बेनीवाल नागौर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इतना ही नहीं वह अन्य क्षेत्रों में भी भाजपा प्रत्याशिेयों के लिए प्रचार करते हुए नजर आएंगे। बेनीवाल के कार्यकर्ता हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भाजपा का सहयोग करेंगे।


मोदी को बनाना है पीएम
बेनीवाल ने इस दौरान कहा कि हमारा एक होने का मकसद नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा और आरएलपी का गठबंधन सभी 25 सीटें जीतने में सफल रहेगा। बेनीवाल के इस ऐलान से नागौर से सांसद और केन्द्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी का टिकट कटना तय माना जा रहा है।

कांग्रेस के लिए बड़ा झटका
बेनीवाल का भाजपा से गठबंधन कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। कांग्रेस ने नागौर से ज्योति मिर्धा को टिकट दिया है। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बात हुई थी, लेकिन दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाई। हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस से 7 सीटें मांगी थी, लेकिन कांग्रेस RLP को केवल 3 सीटें ही देने को तैयार थी। इसके बाद बेनीवाल ने कांग्रेस की ओर से दिया गया गठबंधन का प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग