20 फीट तक घसीट ले गई बस
दुर्घटना थाना पुलिस दक्षिण ने बताया कि हर्षित घर से दोस्त के घर पत्रकार कॉलोनी जाने को अपनी स्कूटी से निकला था। मान्यावास स्थित बचपन स्कूल के पास चौराहे के पास तेज गति से आ रही बस ने उसकी स्कूटी के टक्कर मार दी। बस छात्र को स्कूटी सहित करीब 20 फीट तक घसीटते हुए अपने साथ ले गई। जिससे बस की डीजल की टंकी भी लीकेज हो गई। कुछ ही मीटर पर बस को आगे रोका तो छात्र लहुलुहान हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर मानसरोवर थाना पुलिस ने बस और एक्टिवा को थाने में जब्त कर ड्राइवर शैतान सिंह को पकड़ लिया।