30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनूठे अंदाज़ में मना वुशु ‘गुरु’ Rajesh Kumar Tailor का जन्मदिन, ‘शिष्य’ Mukesh Gora और Rohit Jangid ने दिया सरप्राइज़

- गुरु वशिष्ठ अवार्डी Rajesh Kumar Tailor का जन्मदिन, खिलाड़ियों से लेकर मुख्यमंत्री तक ने दी शुभकामनाएं, कई वर्षों से वुशु प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका, Mukesh Gora, Rohit Jangid जैसे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए, 'गुरु' का मान रख रहे 'शागिर्द', दिला रहे मेडल्स पर मेडल्स  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 26 Oct 2022, 2:58 PM IST

Rohit Jangid Mukesh Gora wishes Wushu Coach Rajesh Kumar Tailor

Rohit Jangid Mukesh Gora wishes Wushu Coach Rajesh Kumar Tailor : राजस्थान वुशु एसोसिएशन और इससे सम्बद्ध वुशु खिलाड़ियों ने भारतीय वुशु टीम (सीनियर) कोच राजेश कुमार टेलर का जन्मदिन अनूठे अंदाज़ में मनाया। एसोसिएशन पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने टेलर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जारी शुभकामना सन्देश और स्मृति चिन्ह देकर जन्मदिन की बधाई दी। इधर टेलर ने भी एसोसिएशन और खिलाड़ियों का आभार जताया।

गौरतलब है कि राजेश कुमार टेलर वर्तमान में भारतीय वुशु टीम (सीनियर) के कोच होने के साथ ही राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के वुशु प्रशिक्षक भी हैं। साथ ही देश-विदेश में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय वुशु चैम्पियनशिप में जज की भूमिका में भी रहते हैं।

पहचान के मोहताज नहीं हैं राजेश

भारतीय वुशु टीम (सीनियर) कोच राजेश कुमार टेलर वुशु खेल में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। उनके मार्गदर्शन में कई वुशु खिलाड़ियों ने विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप तक अपनी काबलियत का लोहा मनवाया और देश की झोली में पदक दिलाने का गौरव करवाया है। सम्पूर्ण करियर के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान के लिए उन्हें खेल प्रशिक्षण के सर्वोच्च सम्मान गुरु वशिष्ठ अवार्ड सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

'गुरु' का मान रख रहे 'शागिर्द'

गुरु वशिष्ठ अवार्डी राजेश कुमार टेलर ने अब तक वुशु के कई बेहतरीन खिलाड़ियों को तैयार किया है। राजस्थान से निकलने वाले अंतर्राष्ट्रीय वुशु खिलाड़ियों मुकेश गोरा और रोहित जांगीड़ जैसी प्रतिभाओं को निखारने का श्रेय भी 'गुरु' टेलर को ही जाता है। मुकेश और रोहित की ही तरह कई अन्य खिलाड़ी आज भी अपने गुरु का मान रखते हुए विभिन्न चैंपियनशिप्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जारी किया शुभकामना संदेश

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कोच राजेश टेलर को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, 'वुशु के साउथ एशियन चैंपियन रोहित जांगिड़ और वर्ल्ड चैंपियन मुकेश गोरा के माध्यम से यह जानकर प्रसन्नता हुई कि 25 अक्टूबर को आपके जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह गौरव की बात है कि वुशु खेल के विकास के लिए आपको गुरु वशिष्ट सम्मान प्राप्त हुआ और आप युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें खेल क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ाने में सक्रिय हैं। खेल प्रेमियों और पारिवारिक प्रसन्नता के इस मंगलमय अवसर पर मैं आपको हार्दिक बधाई देते हुए आपके उज्जवल भविष्य और उत्तरोत्तर प्रगति की मंगल कामना करता हूं।'