5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहित आलोचनाओं के बावजूद बोले, इस तरह के शॉट खेलना जारी रखूंगा

आस्ट्रेलिया के साथ यहां जारी चौथे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर सस्ते में अपनी विकेट गंवाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि वह इस तरह के शॉट खेलना जारी रखेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Sharma

•

Updated: 17 Jan 2021, 1:19 AM IST

jaipur

रोहित आलोचनाओं के बावजूद बोले, इस तरह के शॉट खेलना जारी रखूंगा

ब्रिस्बेन. आस्ट्रेलिया के साथ यहां जारी चौथे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर सस्ते में अपनी विकेट गंवाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि वह इस तरह के शॉट खेलना जारी रखेंगे, क्योंकि उन्होंने इस तरह के शॉट से कॉफी रन बटोरे हैं। रोहित दूसरे दिन अपनी पहली पारी में केवल 44 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने नाथन लॉयन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह मिडविकेट पर कैच आउट हो गए। रोहित के इस शॉट की पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कड़ी आलोचना की है और इसे गैर जिम्मेदाराना शॉट करार दिया है। गावस्कर ने कहा कि रोहित का यह अविश्वसनीय और गैर जिम्मेदाराना शॉट है।
रोहित ने कहा कि यह शॉट उनकी रोजी-रोटी है और इस शॉट ने विपक्षी गेंदबाजों के खिलाफ उन्हें काफी रन बनाने में मदद की है।

रोहित ने दूसरे दिन की खेल समाप्ति के बाद कहा, "यह एक ऐसा शॉट है, जिसे मैं अतीत में काफी अच्छे तरीके से खेल चुका हूं। यह कुछ ऐसा है, जिसने मुझे ऐसा करने के लिए हमेशा मेरा समर्थन किया है। टीम में मेरी इसी तरह की जिम्मेदारी है। हां, जब इस तरह से कुछ होता है तो यह अच्छा नहीं लगता है और मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता। मेरा ध्यान हमेशा वह करने की होती है, जिससे फायदा हो।" उन्होंने कहा कि अपने इस विकेट से वह निराश है, लेकिन वह इस तरह के शॉट खेलना जारी रखेंगे।

रोहित ने कहा, "यह एक प्रक्रिया है, जोकि यह सुनिश्चित करता है कि एक बार जब मैं विकेट पर टिक जाऊं तो मैं विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाना जारी रख सकता हूं। इस तरह के शॉट पर कभी आप आउट हो जाते हैं तो कभी आप गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा देते हैं। लेकिन यहां दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैं इस तरह से आउट हुआ। लेकिन जैसा मैंने पहले ही कहा कि ये मेरा शॉट है और मैं इसे खेलना जारी रखूंगा।"