5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में बम की झूठी सूचना ने फैलाई दहशत, पूरी तलाशी के बाद पुलिस बोली जयपुर सुरक्षित

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
sanganeri gate

शहर में बम की झूठी सूचना ने फैलाई दहशत, पूरी तलाशी के बाद पुलिस बोली जयपुर सुरक्षित

देवेन्द्र शर्मा / जयपुर। पुलिस कंट्रोल रूम पर शनिवार शाम को आए एक फोन कॉल ने शहर में दहशत फैला दी। सूचना मिली थी कि चांदपोल व सांगानेरी गेट स्थित मंदिर व एयरपोर्ट के पास बम रखे हुए हैं। सूचना पर पुलिस व स्पेशल टीमों ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की। करीब डेढ़-दो घंटे की तलाशी के बाद सूचना फर्जी मानी गई और कॉल करने वाले की तलाश की जा रही है।

मंदिरों के बाहर एकाएक पुलिस की मौजूदगी और रास्ते बंद करने से लोग दहशत में आ गए। सोशल मीडिया पर बम की अफवाह के मैसेज वायरल होने लगे। लोग एक-दूसरे से खैरियत भी पूछने लगे। पड़ताल के बाद पुलिस ने साफ किया कि कोई बम नहीं है, सूचना फर्जी थी। आरोपी ने सूचना देने के बाद फोन बंद कर लिया।

पुलिस के मुताबिक शाम करीब साढ़े छह बजे कंट्रोल रूम पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसने चांदपोल, सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर और एयरपोर्ट के पास नाले में बम रखे होने की सूचना दी। तुरंत पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान शहर में कुछ स्थानों पर नेट भी बंद किया गया। ताकि किसी तरह की अफवाह ना फैले।

इस दौरान आस-पास की दुकानें और मंदिर को खाली करवाया गया और एकतरफा यातायात बंद करके बम की तलाशी ली गई। सूचना देने वाले ने डस्टबिन में बम रखे होने की कही थी। पुलिस ने न सिर्फ मंदिर, बल्कि आस-पास के पूरे इलाके व दुकानों की छत पर भी तलाशी ली। बम नहीं होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

तीनों स्थानों पर जाप्ता तैनात

सूचना को गंभीरता से लेकर तलाशी ली गई है। सूचना झूठी निकली है, फोन करने वाले व्यक्ति को ट्रेस कर तलाश किया जा रहा है। वहीं तीनों स्थानों पर जाप्ता तैनात किया गया है।
- संजय अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर