
Woman Constable Saves Life: फुलेरा. स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ महिला हेड कांस्टेबल सरोज की सतर्कता और सूझबूझ से एक यात्री की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार 4 मार्च को सवारी गाड़ी संख्या 19031 योगा एक्सप्रेस के फुलेरा स्टेशन पर आगमन के बाद रवाना होते समय पीछे के सामान्य कोच में एक ग्रामीण वेशभूषा पहने यात्री पानी के नल से बोतल भरकर चलती ट्रेन में चढऩे का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे जाने लगा।
घटना को देखते ही प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात महिला हेड कांस्टेबल सरोज और अन्य लोगों ने तुरंत फुर्ती दिखाते हुए यात्री को पकड़कर खींच लिया और ट्रेन रुकवाई। इसके बाद अन्य यात्रियों की मदद से उसे उठाकर सुरक्षित साइड में बैठाया गया।
पूछताछ में यात्री ने बताया कि उसे किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है। बाद में वह अपने कोच में जाकर बैठ गया। समयाभाव के कारण यात्री का पूरा विवरण नहीं लिया जा सका।
महिला हेड कांस्टेबल सरोज ने ड्यूटी के दौरान सतर्कता दिखाते हुए यात्री की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया, जिसकी मौके पर मौजूद लोगों ने भी प्रशंसा की।
Updated on:
06 Mar 2026 02:10 pm
Published on:
06 Mar 2026 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
