8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC Paper Leak : सामने आया नकलची सुरेश और हनुमान बेनीवाल का याराना

RPSC 2nd grade teacher exam paper Leak: राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के सामान्य ज्ञान के पेपर लीक को लेकर हर दिन नई खबर सामने आ रही है। पेपर लीक मामले में कई बड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। सुरेश ढाका की भी कई नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें नागौर सांसद हनुमन बेनीवाल के साथ भी तस्वीरें सामने आई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 26 Dec 2022, 4:44 PM IST

85328b66-e1b2-4ce4-9049-baf87f16a01d_1.jpg

RPSC 2nd grade teacher exam paper Leak: राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के सामान्य ज्ञान के पेपर लीक को लेकर हर दिन नई खबर सामने आ रही है। पेपर लीक मामले में कई बड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। सुरेश ढाका की भी कई नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें नागौर सांसद हनुमन बेनीवाल के साथ भी तस्वीरें सामने आई हैं।

तस्वीरों में सुरेश कई बड़े नेताओं के साथ डिनर करते भी नजर आ रहे हैं, जो वायरल हो रही है। इससे पहले बेनीवाल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं, जिसमें वह ये दावा करते नज़र आ रहें हैं कि इसमें मंत्रियों का हाथ हैं। इसके साथ ही हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस अधिकारी का नाम आ रहा हैं, वे कई कांग्रेस नेताओं के ट्विटर अकाउंट हैंडल करते हैं।

पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड कई मंत्रियों के सोशल मीडिया अकाउंट को हैंडल करता है। फिर चाहे वह फेसबुक हो या ट्विटर। सुरेश इससे पहले भी बड़े कांड कर चुका है।

RPSC Paper Leak: सोशल मीडिया, सियासत और साजिश का काकटेल है सरगना सुरेश ढाका


आम आदमी पार्टी ने उठाया सवाल
आम आदमी पार्टी ने सांसद हनुमान बेनीवाल की तस्वीर ट्वीट करते हुए सवाल उठाया है कि ये रिश्ता क्या कहलाता हैं? ढाका के सोशल मीडिया पर भी लाखों फॉलोवर्स हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता हैं। उसके खुद के सोशल मीडिया एकाउंट पर 15 लाख से भी अधिक फॉलोवर हैं। उसका अपना एकाउंट भी वेरीफाइड यानी ब्लू टिक वाला है।

RPSC Paper Leak: चाय ने चौपट कर दी नकलचियों की योजना

रंगीनमिजाज है सुरेश
इससे पहले भी सुरेश कई कारनामों में शामिल रह चुका है। 15 लाख फॉलोवर में सबसे ज्यादा लड़कियां ही हैं। सुरेश के सोशल मीडिया अकाउंट पर उसकी शानदार फोटोज अपलोड हैं। इसमें वॉच से लेकर शूज, लैपटॉप, कपड़े, कारें सब कुछ बेहद महंगा और लग्जरी है। यह आकर्षण का बड़ा कारण है।

RPSC Paper Leak : 4 शिक्षाकर्मी सेवा से बर्खास्त, 40 नकलची आजीवन ब्लैक लिस्ट

नेताओं के साथ भी तस्वीरें हो रही वायरल
नकल माफिया सुरेश के रिश्ते किसी एक नेता से नहीं बल्कि कई पार्टी के नेताओं से हैं। इस समय फिलहाल हनुमान बेनीवाल के अलावा हरियाणा कें कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और राजस्थान के ही नेता रामेश्वर डूडी के साथ तस्वीरें सामने आई हैं। इसे लेकर कई लोगों ने अब सवाल खड़ा किया है।