
Jaipur : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 13 नवंबर से चार दिन जयपुर प्रवास पर रहेंगे। आरएसएस राजस्थान क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल ने बताया कि भागवत 12 नवंबर की रात को यहां पहुंचेंगे।
रमेश अग्रवाल ने बताया कि 15 नवंबर की शाम डॉ. मोहन भागवत एसएमएस इंडोर स्टेडियम में एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान की ओर से 'वर्तमान वैश्विक परिदृश्य एवं एकात्मक मानव दर्शन' विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
रमेश अग्रवाल ने बताया कि 16 नवंबर को पाथेय भवन, मालवीय नगर में राजस्थान के दिवंगत प्रचारकों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित ग्रंथ ’…और यह जीवन समर्पित’ के विमोचन समारोह में उपस्थित रहेंगे। डॉ. भागवत अपने चार दिन के जयपुर प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं के विभिन्न समूहों की बैठक लेंगे और अनौपचारिक संवाद भी करेंगे।
Updated on:
11 Nov 2025 07:47 am
Published on:
11 Nov 2025 07:47 am
