
परीक्षा के लिए खेल परिषद ने अकादमियों की बालिकाओं को भेजा पत्र
परीक्षा के लिए खेल परिषद ने अकादमियों की बालिकाओं को भेजा पत्र
10वीं और 12वीं की परीक्षा देने बुलाई गई हैं छात्राएं
जयपुर। खेल परिषद ने जयपुर में संचालित खेल एकेडमियों की छात्राओं को पत्र भेज कर परीक्षा देने के लिए बुलाया है। परिषद ने छात्राओं को उनके पेपर से एक दिन पहले यहां पहुंचने लिए कहा है। परिषद ने पत्र में उनके रुकने और भोजन की व्यवस्था करने की बात कही है। आपको बता दें, सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेल परिषद की ओर से बालिकाओं के लिए पांच एकेडमियों का संचालन किया जाता है, लेकिन लॉकडाउन के समय इन्हें बंद कर दिया गया और सभी खिलाड़ी अपने—अपने गांव चले गए। एकेडमियों में रहने वाली 24 बालिकाएं 10वीं और 12वीं की छात्रा हैं। लॉकडाउन के कारण माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाए 20 मार्च से स्थगित कर दी थीं। बोर्ड अब बची हुई परीक्षाओं का आयोजन गुरुवार यानि कल से कर रहा है।
Published on:
17 Jun 2020, 2:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.