3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics: सचिन पायलट और सीएम गहलोत विवाद के बीच भाजपा के आक्रामक तेवर

Rajasthan Politics: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा सांसद अरूण सिंह ने हाल ही एक ट्विट कर लिखा है कि राजस्थान कांग्रेस मे घमासान सडको पर आ गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 11 Apr 2023, 2:18 PM IST

BJP Tweet photo

BJP tweet photo

Rajasthan Politics: वसुंधरा सरकार को लेकर आज मंगलवार को सचिन पायलट के धरने से पहले भाजपा कांग्रेस पर आक्रामक दिखाई दे रही है। प्रदेश भाजपा ने भाी आज सुबह से ही कई ट्विट कर राज्य की कांग्रेस सरकार को जमकर घेरने की तैयारी में दिखाई दे रही है। तो दूसरी तरफ भााजपा के राष्ट्र्रीय महासचिव ने तो यहां तक कह दिया कि, तुष्टिकरण के मामलो से बहुसंख्यकों की विरोधी सरकार की दुर्गति निश्चित है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा सांसद अरूण सिंह ने गहलोत सरकार की विफलताओं पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होने हाल ही एक ट्विट (BJP Tweet ) कर लिखा है कि राजस्थान कांग्रेस मे घमासान सडको पर आ गया है। यही नहीं उन्होने महिलाओं पर अत्याचार को लेकर भी कहा, गहलोत सरकार में महिलाओं पर अत्याचार, दलित शोषण,खान घोटालों और पेपरलीक घोटाले मे कांग्रेस जन मौन क्यो है । उन्होने सरकार पर सीधा सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि एक तरफ जहां कांग्रेस की लड़ाई सड़क पर पहुंच चुकी है लेकिन अन्य मामलों को लेकर कांग्रेस क्यों मौन है। अपने ट्विट में पुजारी और संतो की मौत को लेकर भी सवाल पूछा है कि इनका जिम्मेदार कौन है। कांग्रेस राज में राजस्थान की सड़कों का हाल बदहाल। न जाँच, न इलाज, न दवाएँ, कराह रही राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाएँ।

सड़के बदहाल तो स्वास्थ्य सेवाएं लचर

राजस्थान भाजपा ने तो अपने ट्विट में यहां तक कह दिया कि, जहां राज्यभर में सड़कों की हालत खराब हो रही हैं वहीं ये फूलों की चादर पर चल रहे हैं। उन्होने इसको लेकर ट्विटर पर एक फोटो भी डाली है जिसमें अशोक गहलोत को फूलों पर चलते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा भी सुबह से कई फोटो डालकर भाजपा ने चिकित्सा सेवाओं पर भी सवाल उठाएं हैं।