
बागोर. भीलवाड़ा। गणतंत्र दिवस पर सरकारी स्कूलों में फिल्म पद्मावत के घूमर गाने पर कार्यक्रम नहीं करने को लेकर एक सरपंच ने सभी स्कूलों के संस्था प्रधानों को पत्र लिखा है। सहाड़ा पंचायत समिति की महेंद्रगढ़ के सरपंच रामधन सोमानी ने पंचायत क्षेत्र की समस्त स्कूलों के नाम पत्र लिख निवेदन किया कि विवादित फिल्म पद्मावत के घूमर गाने पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किया जाए।
कई विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर 26 जनवरी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस बात को पंचायत क्षेत्र के समस्त सरकारी व निजी विद्यालयों को बुधवार को प्रार्थना पत्र लिखकर व सोशल मीडिया पर भी ग्रुप के माध्यम से शेयर कर क्षेत्र के सभी प्रधानाचार्यो से निवेदन किया है कि इस गाने पर कार्यक्रम नहीं कराएं।
उन्होंने लिखा कि 26 जनवरी को देशभक्ति सहित विभिन्न फिल्मी गानों पर आधारित नाचगान व सांस्कृतिक कार्यक्रम अब तक किए जाते रहे हैं। इसके चलते विवादित फिल्म पद्मावती में फिल्माए घूमर गाने पर क्षेत्र की कई विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर 26 जनवरी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस बात को पंचायत क्षेत्र के समस्त सरकारी व निजी विद्यालयों को बुधवार को प्रार्थना पत्र लिखकर व सोशल मीडिया पर भी ग्रुप के माध्यम से शेयर कर क्षेत्र के सभी प्रधानाचार्यो से निवेदन किया है कि इस गाने पर कार्यक्रम नहीं कराएं। मेवाड़ सहित राजस्थान और वीरों की भूमि वाले समूचे भारत के आन बान और शान की बात है।
फोरलेन पर किया सांकेतिक जाम, जलाए टायर
उधर चित्तौडग़ढ़ में फिल्म पद्मावत पर पूरे देश में बैन लगाने की मांग को लेकर सर्व समाज चित्तौडग़ढ़-उदयपुर नेशनल हाइवे पर रिठोला चौराहे के पास सुबह 11.30 बजे 20 मिनट का सांकेतिक जाम लगाया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का 200 से अधिक जाप्ता लगाया गया। इससे दोनों ओर वाहनों की करीब एक-डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार लग गई।
Published on:
17 Jan 2018 07:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
