
सांकेतिक फोटो
Rajasthan Heavy Rainfall: राजस्थान में इस समय कई जिलों में भारी बारिश हो रही हैै। कहीं-कहीं अतिभारी बारिश की चेतावनी दी हुई है। मौसम विभाग की इन चेतावनी के चलते सोमवार को राजस्थान के तीन जिलों में राजकीय व गैर राजकीय स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार आठ सितम्बर को डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, सलूम्बर, उदयपुर, जोधपुर, पाली व फलौदी में भारी बारिश की संभावना है। वहीं सिरोही, बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर व जालोर में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
आठ सितम्बर को भारी व अतिभारी बारिश को देखते हुए उदयपुर, जालोर व डूूंगरपुर जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जालोर जिला शिक्षा अधिकारी ने जिला कलक्टर के हवाले से बताया कि जिले में अत्यधिक वर्षा व मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए विद्यार्थी हित व विद्यार्थी सुरक्षा की दृष्टि से जिले में संचालित कक्षा एक से 12 के समस्त राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में आठ सितम्बर को एक दिन का शैक्षणिक अवकाश रहेगा।
उदयपुर जिले में नगर निगम उदयपुर परिसीमा में विद्यालयों के अलावा जिले में सभी विद्यालयों में सोमवार 8 सितंबर को रहेगा अवकाश रहेगा। इस संबंध में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने आदेश जारी किए हैं।
Updated on:
07 Sept 2025 09:02 pm
Published on:
07 Sept 2025 07:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
