16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Largest Seagrass Forest: वैज्ञानिकों ने खोजा सबसे बड़ा समुद्री घास का जंगल

पर्यावरण : बहामास में किया गया अध्ययन
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Aryan Sharma

Nov 06, 2022

वैज्ञानिकों ने खोजा सबसे बड़ा समुद्री घास का जंगल

वैज्ञानिकों ने खोजा सबसे बड़ा समुद्री घास का जंगल

नसाऊ. वैज्ञानिकों ने कैरेबियाई देश बहामास में टाइगर शार्क की मदद से दुनिया के सबसे बड़े समुद्री घास के जंगल की खोज की है। यह जंगल कैरेबियाई समुद्र तल में 92,000 वर्ग किमी तक फैला हुआ है। इस खोज के बाद कुल ज्ञात वैश्विक समुद्री घास के क्षेत्रफल में 40 फीसदी की वृद्धि हो गई है। समुद्री घास जलीय जीवों के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी महत्त्वपूर्ण मानी जाती है।
दरअसल, इन 'मैदानों' को खोजना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। गहरे पानी में उपग्रहों या विमानों से इन 'मैदानों' को देखा नहीं जा सकता। यही वजह है कि शोधकर्ताओं ने टाइगर शार्क को चुना। अत्यधिक गतिशील होने के साथ-साथ यह खतरनाक मछली गहराई तक जाने में सक्षम है और समुद्री घास के 'मैदानों' में लंबा समय बिताती है। अध्ययन के लिए वर्ष 2016 से 2020 के बीच सात टाइगर शार्क पर उपग्रह और रेडियो टैग से लैस कैमरा पैकेज लगाए गए।

कार्बन सोखने में अहम भूमिका
समुद्री घास कार्बन को अवशोषित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वर्षावनों की तुलना में यह 35 गुना तेजी से कार्बन संग्रहित करती है। लेकिन तटीय विकास और जलवायु परिवर्तन सहित कई कारकों से इसे खतरा है। हर साल दुनियाभर में सात फीसदी समुद्री घास नष्ट हो जाती है। ब्रिटेन में पिछली कुछ शताब्दियों में समुद्री घास के 90 फीसदी 'मैदान' समाप्त हो गए हैं। शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि उनकी इस खोज के बाद समुद्री घास के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

समुद्री घास का महत्त्व

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग