31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शारदीय नवरात्रि 2018 : गुरुवार को दुर्गा पूजा से होंगे ये फायदे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jyoti Patel

•

Updated: 9 Oct 2018, 3:11 PM IST

जयपुर. शारदीय नवरात्रि 10 अक्टूबर से शुरू हो रही है। शारदीय नवरात्रि में इस बार कई सालों बाद दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों के ये संयोग बहुत खास रहेंगे। क्षय तिथि नहीं होने के कारण इस बार भी नवरात्रि पूरे 9 दिन की रहेगी। इस बार मां दुर्गा बुधवार को नाव पर सवार होकर आ रही हैं। नौकावाहन पर माता के आने से सर्वसिद्धि प्राप्ति होती है।

ये बन रहे हैं शुभ संयोग-

इस बार नवरात्रि नौ दिनों की होने से नवरात्रों के दौरान दो गुरुवार आएंगे यह अत्यंत ही शुभ संयोग है क्योंकि गुरुवार को दुर्गा पूजा का कई गुना शुभ फल मिलता है। ग्रहों की स्थिति देखी जाए तो शुक्र का स्वगृही होना शुभ फल देगा। वहीं इस बार नवरात्रि में राजयोग, द्विपुष्कर योग, अमृत योग के साथ सर्वार्थसिद्धि और सिद्धियोग का संयोग भी बन रहा है। इन विशेष योगों में की गई पूजा-पाठ और खरीदारी अत्यधिक शुभ और फलदायी मानी जा रही हैं। इसलिए नवरात्रि में पूजा-पाठ के साथ मांगलिक कार्यों के लिए खरीदारी करना भी शुभ माना जाएगा। इस नवरात्रि में लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े और वाहन की खरीदारी करना शुभ रहेगा