11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री अन्नपूर्णा रसोईयों व स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण, जिला कलक्टर को सौंपी रिपोर्ट

Shri Annapurna Rasoi Surprise inspection : जयपुर में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई व स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। इसके बाद जिला कलक्टर को रिपोर्ट सौंपी गई।

less than 1 minute read
Google source verification
shri_annapurna_rasoi_jaipur.jpg

Shri Annapurna Rasoi

राजस्थान सरकार की योजनाओं की प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्विति सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देशन में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गुरुवार को जिले में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोइयों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। जयपुर जिले एवं जयपुर ग्रामीण जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने 29 अन्नपूर्णा रसोइयों का औचक निरीक्षण किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) श्रीमती सुमन पंवार ने खासाकोठी के नीचे संचालित अन्नपूर्णा रसोई का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रसोई में भोजन की गुणवत्ता, सफाई व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था एवं पेयजल सहित अन्य इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।



जयपुर जिले एवं जयपुर ग्रामीण में प्रशासनिक अधिकारियों ने 37 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं शहरी सामुदायिक केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) लोकेश कुमार मीणा ने गांधी नगर स्थित शहरी प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें - Good News : देश में पहली बार राजस्थान में होगा पोटाश खनन, बीकानेर-हनुमानगढ़ ब्लॉक को मिली हरी झंडी



इस दौरान उन्होंने चिकित्सा केन्द्र में साफ सफाई, चिकित्सा सुविधाओं, जांच उपकरण, दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं एवं इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने तय प्रारूप रिपोर्ट जिला कलक्टर के समक्ष प्रस्तुत की है।

यह भी पढ़ें - फास्टैग पर आया बड़ा अपडेट, टोल कंपनी कर रही है आगाह, जानें क्यूं