31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SI Paper Leak Case: SOG ने ट्रेनी थानेदारों के लिए Interview, पूछे ये सवाल; जवाब क्या मिला- आप खुद पढ़ें

Rajasthan paper leak case : एसओजी ने गिरफ्तार प्रशिक्षु उप निरीक्षक हरखू चौधरी व जोधपुर कमिश्नरेट के कांस्टेबल अभिषेक बिश्नोई का शुक्रवार को डमी साक्षात्कार लिया। पढ़ें पूरा इंटरव्यू...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Suman Saurabh

•

Updated: 6 Apr 2024, 4:32 PM IST

si-paper-leak-case-sog-conducts-interview-for-trainee-police-officers-in-jaipur-rajasthan

प्रशिक्षु उप निरीक्षक हरखू चौधरी व कांस्टेबल अभिषेक बिश्नोई

जयपुर। राजस्थान में आयोजित हुई एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की लगातार कार्रवाई देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में एसओजी ने गिरफ्तार प्रशिक्षु उप निरीक्षक हरखू चौधरी व जोधपुर कमिश्नरेट के कांस्टेबल अभिषेक बिश्नोई का शुक्रवार को डमी साक्षात्कार लिया। थानेदार का प्रशिक्षण ले रही हरखू राजस्थान के डीजीपी का नाम तक नहीं जानती है।


उसने असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को राजस्थान का वर्तमान गृहमंत्री बताया। जबकि गृह मंत्रालय राजस्थान के मुख्यमंत्री के पास है। एसओजी टीम ने गिरफ्तार प्रशिक्षु थानेदार हरखू के साथ उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में चयन होने वाले जोधपुर कमिश्नरेट के कांस्टेबल (परीक्षा में बैठे साढ़े सात लाख परीक्षार्थियों में 8वीं रैंक आई) अभिषेक बिश्नोई का साक्षात्कार लिया।


दोनों आरोपियों से अंग्रेजी व हिंदी के शब्द लिखवाए गए, जो भी सही नहीं लिख सके। दोनों के जवाब सुनकर एसओजी अधिकारी भी सन्न रह गए। पर्यायवाची व स्वावलम्बन भी नहीं लिख पाए। आरोपियों को हिंदी में पर्यायवाची व स्वावलम्बन लिखना भी नहीं आया।

फर्जी ट्रेनी थानेदार हरखू चौधरी


नाम व पता- हरखू चौधरी (निवासी बाड़मेर) पढ़ाई- दसवीं में 58%, 12वीं में 54% व स्नातक में 58% नंबर आए।

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में हिंदी में 200 में से 150 व सामान्य ज्ञान में 200 में से 119 और साक्षात्कार में 50 में से 17 नंबर आए।


हरखू ने साक्षात्कार में ये दिए जवाब-

Q कार्यपालक मजिस्ट्रेट व न्यायपालिका मजिस्ट्रेट में क्या अंतर है?

जवाब : आरएएस परीक्षा में ऊंची मेरिट वाले न्यायपालिका मजिस्ट्रेट व नीची रैंक वाले कार्यपालक मजिस्ट्रेट होते हैं।

Q भारतीय विदेश मंत्री कौन हैं?

जवाब: पता नहीं

Q राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कौन हैं?

जवाब: पता नहीं

Q राजस्थान उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ कहां है?

जवाब: जयपुर में (सही जवाब जोधपुर में)

Q इलाहाबाद का नया नाम क्या है?

जवाब: पता नहीं

Q राजस्थान पुलिस का डीजीपी कौन है ?

जवाब: पता नहीं

Q राजस्थान में कुल कितने जिले हैं?

जवाब : 45 ( सही जवाब 50 )


फर्जी ट्रेनी थानेदार अभिषेक बिश्नोई


नाम व पताः अभिषेक बिश्नोई (निवासी जोधपुर)

पढ़ाई- दसवीं में 53 प्रतिशत, 12वीं में 62 प्रतिशत व स्नातक में 50 प्रतिशत नंबर आए।उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में हिंदी में 200 में से 177 व सामान्य ज्ञान में 200 में से 169 और साक्षात्कार में 50 में से 28 नंबर आए।

अभिषेक ने साक्षात्कार में ये दिए जवाब-

Q पुलिस मुख्यालय कहां है?

जवाब : जलेब चौक जयपुर (सही जवाब जयपुर स्थित लालकोठी क्षेत्र में)

Q भारत की पांच मुख्य नदियों के नाम बताओ?

जवाब: गंगा, यमुना

Q तक्षशिला अब किस राज्य में है?

जवाब: पता नहीं

Q धारा 370 क्या है?

जवाब: कश्मीर में लागू है

Q राजस्थान में पाकिस्तान से लगती सीमा कितनी है ?

जवाब: पता नहीं

यह भी पढ़ें : SI Paper Leak Case : और कितने नकली थानेदार...अब तक एसओजी के हत्थे चढ़े 32 ट्रेनी थानेदार