6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट में खराबी, यात्रियों ने किया हंगामा

सुबह 8 बजे भरनी थी उड़ान, गुवाहाटी जा रही थी फ्लाइट
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Jun 08, 2018

airport

SpiceJet flight failure at Jaipur airport

जयपुर। जयपुर से गुहाटी जाने वाले स्पाइस जेट की फ्लाइट आज अचानक सुबह खराब हो गई। फ्लाइट में खराबी का पता नहीं चल सका।

फ्लाइट सुबह 8 बजे जयपुर से गुवाहाटी जानी थी। एयरपोर्ट डायरेक्ट जयदीप सिंह बलहारा ने बताया कि तकनीकी खराबी होने से फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी। उन्होंने बताया कि जहाज में यात्री बैठे नहीं थे, उससे पहले ही तकनीकी खराबी का पता चल गया।

एयरलाईन्स की ओर से यात्रियों को जलपान की व्यवस्था की गई है। फ्लाइट को ठीक करने की कोशिश की जा रही है। एयरलाईन्स के अधिकारी इसी फ्लाइट से यात्रियों को भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

करीब साढ़े तीन घंटे तक यात्री परेशान होते रहे। यात्रियों ने हंगामा भी शुरू कर दिया। वे उन्हें दूसरी फ्लाइट से भेजने की एयरलाईन्स से मांग कर रहे थे।