6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में बदलाव के संकेत, दिल्ली दौरे में हुई इनके प्रतिनिधित्व को लेकर मंत्रणा!

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Aug 02, 2018

Madan lal saini

जयपुर। प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी में बदलाव का दौर जारी है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली से लौटने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आज भी प्रदेश कार्यकारिणी में कुछ बदलाव कर सकते है। बदलाव को लेकर उन्होंने दिल्ली में पार्टी के बडे नेताओं से भी भी चर्चा की है।


प्रदेश भाजपा के सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी प्रदेश कार्यकारिणी में कोई बड़ा बदलाव करने के पक्ष में नहीं है क्योंकि अब चुनाव में ज्यादा समय नहीं है। लेकिन सैनी संगठन के कई स्तरों पर पदाधिकारियों की निष्क्रियता को देख चुके हैं और वे निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटा कर उनकी जगह सक्रिय और संगठन के काम में रूचि रखने वाले कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में जगह देना चाहते है।


सूत्रों के अनुसार सैनी की निगाह में कुछ ऐसे समाज हैं जिनकी आबादी तो बढ़ी है लेकिन उनको राजनैतिक स्तर पर उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। ऐसे में ऐसे ही समाजों से कुछ कार्यकर्ताओं को पार्टी की मुख्यधारा में लाकर वोटों की गणित साधने की कोशिश प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर... राहुल गांधी के राजस्थान चुनावी शंखनाद की तैयारियों पर आज बनेगी रणनीति
इस साल के आखिर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरे दम खम के साथ उतरने की तैयारी में है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी अपना पूरा फोकस राजस्थान विधानसभा चुनाव पर लगा दिया है। कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं पर नई जान फूंकने के लिए इसी माह पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश दौर पर आ सकते हैं। बताया जाता है कि राहुल गांधी की शेखावाटी के सीकर या झुंझनूं में बड़ी सभा हो सकती है। सभा के जरिए राहुल गांधी प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगे। हालांकि ये सभा कब होगी, इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है। पार्टी के जानकार सूत्रों की माने तो राहुल गांधी का प्रदेश में शीघ्र दौरा हो, इसके लिए पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे से बुधवार को दिल्ली में मुलाकात की थी। वहीं दौरे को लेकर आज प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच दिल्ली में मुलाकात होने जा रही है, जिसमें दौरे के साथ ही अविनाश पांडे पिछले एक माह का संगठनात्मक कामकाज का फीडबैक देंगे, साथ ही विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरा घोषित लेकर हुए विवाद की जानकारी भी राहुल गांधी को देंगे। बताया जाता है कि सीएम चेहरे को लेकर हुई बयानबाजी से राहुल खासे नाराज हैं। तारीख का इंतजार वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी के दौरे को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट आज पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। इसके लिए एक-दो दिन में सीकर और झंझनूं से जुड़े पार्टी नेताओं को भी जयपुर बुलाया जा सकता है, जहां पीसीसी चीफ इन जिलों के नेताओं के साथ भी दौरे को लेकर चर्चा करेंगे। हालांकि प्रदेश कांग्रेस को अभी राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे की कंफर्म डेट मिलने का इंतजार है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग