
फाइल फोटो- पत्रिका
जयपुर। यात्री सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने पांच ट्रेनाें के दो स्टेशनों पर ठहराव का निर्णय लिया है। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पिंडवाड़ा स्टेशन पर दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस 10 जनवरी से, बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय ट्रेन 9 जनवरी से अहमदाबाद/साबरमती-गोरखपुर/थावे ट्रेन 10 जनवरी से, गोरखपुर/थावे-अहमदाबाद/साबरमती ट्रेन 11 जनवरी से ठहराव करेगी।
वहीं, किशनगढ़ स्टेशन पर दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस 11 जनवरी से, बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय ट्रेन 12 जनवरी से, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर ट्रेन 10 जनवरी से व मुजफ्फरपुर-पोरबंदर ट्रेन व किशनगंज-अजमेर ट्रेन 12 जनवरी से और अजमेर-किशनगंज ट्रेन 11 जनवरी से आवाजाही के दौरान दो दो मिनट का ठहराव करेगी।
जयपुर. रेलवे ने यात्री सुविधाओं को देखते हुए गुरुवार से तीन स्टेशन पर तीन ट्रेनों के ठहराव शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 8 जनवरी से जयपुर- उदयपुर सिटी स्पेशल-जयपुर ट्रेन आवाजाही के दौरान कनकपुरा स्टेशन पर दो दो मिनट का ठहराव करेगी। इसी प्रकार जयपुर-मारवाड़-जयपुर ट्रेन आसलपुर जोबनेर स्टेशन फुलेरा-रेवाडी ट्रेन भैंसलाना स्टेशन पर दो दो मिनट का ठहराव करेगी।
Updated on:
07 Jan 2026 07:34 am
Published on:
07 Jan 2026 07:34 am
