31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

world mental health week 2022: नुक्कड़ नाटक ‘पागल नहीं, बीमार हूं’ से छात्राओं ने जगाई उम्मीद की किरण

रेलवे स्टेशन पर अपने अभिनय से किया लोगों को अवेयर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Savita Vyas

•

Updated: 10 Oct 2022, 2:02 PM IST

world mental health week 2022: नुक्कड़ नाटक 'पागल नहीं, बीमार हूं' से छात्रों ने जगाई उम्मीद की किरण

world mental health week 2022: नुक्कड़ नाटक 'पागल नहीं, बीमार हूं' से छात्रों ने जगाई उम्मीद की किरण

जयपुर। शहरभर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत लोगों को मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गौतम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मेंटल हेल्थ फाउंडेशन एवं यंग साइकेट्रिक सब कमेटी: इंडियन साइकेट्रिक सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जयपुर रेलवे जंक्शन पर छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक 'पागल नहीं, बीमार हूं' का प्रदर्शन किया। इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर लोगों को मानसिक विकार जैसे अवसाद, मतिभ्रम, नशे की लत, डिसोसिएटिव डिसऑर्डर जैसी कई बीमारियों के बारे में जानकारी दी। नाटक में छात्राओं ने अभिनय के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

झाड़-फूंक व तांत्रिक बाबाओं के झांसे में नहीं आएं
नाटक में छात्राओं ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में आज भी मानसिक बीमारी को लेकर लोग जागरूक नहीं है। अधिकांश लोग इसे भूत-प्रेत का साया समझने की भूल कर बैठते हैं। इलाज कराने की बजाय झाड़-फूंक, तांत्रिक बाबाओं के पास चले जाते हैं। वहां उनके झांसे में आकर गलत कदम उठा लेते हैं, जबकि बाबाओं के चक्कर में आने की जाने के बजाय यदि हम मरीज का उचित समय पर मनोचिकित्सक से इलाज कराते हैं तो जल्द आराम आता है तथा वह व्यक्ति समाज की मुख्यधारा में वापस आकर अपना योगदान देता है।
वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. अनीता गौतम ने बताया कि मानसिक विकार तथा नशे की लत के बारे में अभी भी समाज में कई भ्रांतियां फैली हुई हैं। लोग इसके बारे में बात करने से अभी भी झिझकते हैं। डॉ मनस्वी गौतम ने रेलवे अधिकारियों एवं वहां उपस्थित यात्रियों का आभार व्यक्त किया।