30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश में अब राजस्थान की इस महिला ‘पायलट’ के चर्चे, हर कोई दे रहा बधाई

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के गांव रैयाना की बेटी सुरभि पाटीदार ने राजस्थान का नाम रोशन किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 5 Mar 2019, 12:59 PM IST

Surbhi Patidar

जयपुर। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के गांव रैयाना की बेटी सुरभि पाटीदार ने गुजरात के अहमदाबाद मेट्रो ट्रेन को चलाया। इसको प्रधानमंत्री ने सोमवार को हरी झंडी दिखाई और उसमें यात्रा की।

जयपुर से इंजीनियरिंग करने वाली सुरभि अभी अहमदाबाद मेट्रो में ट्रेन ऑपरेटर हैं। सुरभि ने मेट्रो पायलट बनकर वागड़ ही नहीं अपितु राजस्थान का नाम रोशन किया है।

पीहर और ससुराल में खुशी का माहौल
1992 में जन्मी सुरभि की प्रारंभिक शिक्षा रैयाना और फिर बांसवाड़ा में हुई। इसके बाद उन्होंने जयपुर के एक कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक से इंजीनियरिंग की। पिछले साल गुजरात में मेट्रो रेल की परीक्षा पास होने के बाद गुजरात मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन में ऑपरेटर के पद पर नियुक्त हुई थी।

सुरभि का विवाह एक साल पहले जौलाना के नीरज पाटीदार से हुआ। सुरभि के पति नीरज पाटीदार गुजरात में फॉर्मेसी कंपनी में कार्यरत हैं। टीवी चैनलों पर सुरभि का नाम मेट्रो पायलट के रूप में आया तो उसके पीहर रैयाना और ससुराल जौलाना में खुशी की लहर दौड़ गई। यहां उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

मोदी को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
सुरभि के पिता ईश्वरलाल पाटीदार शिक्षक हैं, जिनके दो बेटी और एक बेटा है। सुरभि की छोटी बहन अंशीता पाटीदार भी बीटेक कर साफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में अहमदाबाद में कार्यरत हैं। वहीं भाई प्रखर ने भी बीटेक कर रखी है। प्रखर ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में मेट्रो के पहले फेज का उद्घाटन किया। साथ ही अहमदाबाद के दूसरे फेज का शिलान्यास भी किया। पहले फेज का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम विजय रुपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के साथ मेट्रो की सवारी भी की। पीएम नरेंद्र मोदी की मेट्रो में सवारी के दौरान मकानों की छतों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।