31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश में स्वाइन फ्लू का कहर, महिला आईएएस सहित तीन डॉक्टर आए चपेट में

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 5 Jan 2019, 8:26 PM IST

swien flu

प्रदेश में स्वाइन फ्लू का कहर, महिला आईएएस सहित तीन डॉक्टर आए चपेट में

विकास जैन / जयपुर। प्रदेश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अब स्वाइन फ्लू की पुष्टि राज्य की एक आला महिला आईएएस अधिकारी सहित तीन डॉक्टरों में भी हुई है। दो डॉक्टर रेजिडेंट हैं। जबकि एक अन्य चिकित्सक बताया जा रहे हैं। बीमारी के आम से अब खास तक पहुंच जाने से चिकित्सा विभाग में भी हडकंप मचा रहा। हालांकि विभागीय अधिकारी इन सभी में वायरस का सामान्य असर बताकर जल्द स्वस्थ होने की बात कह रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों दो डॉक्टर पहले ही स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाए जा चुके हैं। प्रदेश में नए साल मे पांच दिन में ही जोधपुर में पांच मौतें स्वाइन फ्लू से हो चुकी है। जबकि 167 पॉजीटिव पाए जा चुके हैं। शनिवार को जयपुर जिले में 15 नए पॉजीटिव मरीज मिले हैं।

आईएएस अधिकारी को चिकित्सकीय परामर्श के बाद घर पर ही आईसोलेशन में रखा गया है। उन्हें पछले पांच-सात दिनों से सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या थी, जांच कराने पर स्वाइन लू की पुष्टि हुई। इसके बाद चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर उन्हें घर पर ही आराम की सलाह दी है।

एसएमएस के 2 रेजीडेंट सहित तीन डॉक्टर भी पॉजीटिव

चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एसएमएस अस्पताल के 2 रेजीडेंट डॉक्टर भी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाए गए हैं। इनके अलावा जयपुर के ही निर्माण नगर निवासी एक डॉक्टर में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टिï हुई है। हाल ही जयपुर की दो महिला डॉक्टरों में स्वाइन लू की पुष्टि हुई थी।

मंत्री ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने चिकित्सा अधिकारियों एवं चिकित्सा कर्मियों को स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों, जिला अस्पतालों एवं सब डिवीजनल अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीजों की जांच एवं उपचार के लिए अलग से आउटडोर की व्यवस्था की गई है। जिला अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के उपचार के लिए अलग से 20 से 25 बैड व आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर आरक्षित किए गए हैं।