1 लाख शिक्षकों को इंतजार
प्रदेश के करीब 1 लाख शिक्षकों को तबादलों का इंतजार है। ये शिक्षक प्रथम और द्वितीय श्रेणी के हैं। इसके साथ ही प्रिंसिपल, हैडमास्टर और मंत्रालयिक कर्मचारी भी शामिल हैं। इनसे शिक्षा विभाग ने तबादलों के लिए अभी तक किसी भी प्रकार के आवेदन नहीं मांगे हैं। प्रदेश में करीब 1 लाख 83 हजार शिक्षक हैं। इनमें से 1 लाख शिक्षक ऐसे हैं, जिन्हें तबादलों का इंतजार है और ये अपने इच्छित स्थान पर जाना चाहते हैं। गौरतलब है कि विभाग ने अभी सिर्फ तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों के लिए ही आवेदन मांगे हैं। प्रदेशभर से करीब 60 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने तबादलों के लिए आवेदन पत्र भरे हैं।