इंटर्नस को मिलेंगे पुरस्कार
स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप के तहत बेस्ट इंटर्नस को पुरस्कार दिए जाएंगे। ये पुरस्कार विश्वविद्यालय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय स्तर पर 30, 20 और 10 हजार के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। स्टेट लेवल पर 50, 30 और 20 हजार की पुरस्कार राशि और नेशनल लेवल पर 2 लाख, 1 लाख और 50 हजार की राशि दी जाएगी।