30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंतिम एकादश तय करने में टीम इंडिया के छूटे पसीने

भारतीय टीम को शुक्रवार से मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा और अंतिम टेस्ट मुकाबले खेलने के लिए गाबा मैदान पर उतरना है। लेकिन अभी तक टीम प्रबंधन अंतिम एकादश तय नहीं कर सका है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Sharma

Jan 14, 2021

jaipur

अंतिम एकादश तय करने में टीम इंडिया के छूटे पसीने

ब्रिस्बेन. भारतीय टीम को शुक्रवार से मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा और अंतिम टेस्ट मुकाबले खेलने के लिए गाबा मैदान पर उतरना है। लेकिन अभी तक टीम प्रबंधन अंतिम एकादश तय नहीं कर सका है। इसका कारण भारत के चोटिल खिलाडिय़ों की लंबी लिस्ट है। गाबा की पिच को हमेशा से ही तेज गेंदबाजों की मददगार माना जाता रहा है। तेज गेंदबाजों को भरपूर उछाल मिलेगा। शुक्रवार को ब्रिस्बेन में बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना कम है। लेकिन मैच के चौथे दिन बारिश होने की संभावना है।

पुकोवस्की बाहर हैरिस की वापसी
ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को गाबा टेस्ट के लिए अंतिम एकादश की घोषणा की। चोटिल युवा सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर मार्कस हैरिस को टीम में शामिल किया गया है, जो करीब 16 महीने बाद टेस्ट मुकाबला खेलेंगे। टीम : टिम पेन (कप्तान), डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशैन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन।

बुमराह फिट हुए तो गाबा में जरूर खेलने के लिए उतरेंग
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने गुरुवार को जसप्रीत बुमराह की चोट पर कहा कि यदि वह फिट हुए तो गाबा टेस्ट जरूर खेलेंगे। राठौड़ ने कहा, मेडिकल टीम बुमराह के साथ मिलकर उनकी फिटनेस पर काम कर रही है। लेकिन हमें देखना होगा कि शुक्रवार को मैच से पहले उनकी स्थिति कैसी रहती है। यदि वह फिट हुए तो जरूर खेलेंगे लेकिन यदि उनकी फिटनेस पर थोड़ा
भी संदेह रहा तो वह नहीं खेलेंगे।

चोट से जूझ रहे खिलाडिय़ों के विकल्प
टी नटराजन और शार्दुल : ठाकुर (तेज गेंदबाज): यदि जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण बाहर रहते हैं तो उनके स्थान पर टी नटराजन और शार्दुल ठाकुर में से किसी एक को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। शार्दुल ने दो साल पहले एक टेस्ट खेला था जबकि नटराजन को अभी टेस्ट पदार्पण करना है।

कुलदीप यादव (स्पिनर): चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को अश्विन की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। कुलदीप ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेला था। उनके नाम छह टेस्ट में 24 विकेट हैं।

मयंक, रिद्धिमान साहा: हनुमा विहारी के स्थान पर छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मयंक अग्रवाल और विकेटकीपर बल्लेबाज साहा के बीच होड़ है। मयंक ने सीरीज में दो टेस्ट खेले और सिर्फ 31 रन बनाए। साहा ने एक टेस्ट में सिर्फ 13 रन बनाए।

पृथ्वी शॉ : पहले टेस्ट में सिर्फ चार रन बनाने वाले युवा ओपनर पृथ्वी शॉ के नाम पर भले ही चर्चा नहीं हो रही है लेकिन टीम प्रबंधन उन्हें भी छठे नंबर पर आजमा सकता है।