3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोन उपायुक्त के साथ सह नियंत्रण प्रभारी के रूप में काम करेंगे तहसीलदार

patrika.com
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Mohan Sharma

•

Updated: 20 Jun 2020, 1:31 PM IST

JDA will take action to remove illegal construction and encroachment

JDA will take action to remove illegal construction and encroachment

जयपुर। जेडीए में आमजन के कार्यों को गति देने के लिए तहसीलदारों को काम का बंटवारा किया गया है। जेडीसी टी. रविकांत ने बताया कि अब तहसीलदार जोन में उपायुक्त के सहयोग के लिए सह नियंत्रण प्रभारी के रूप में काम करेंगे। इतना ही नहीं, भू-संपरिवर्तन संबंधी पत्रावली में संबंधित राजस्व रिकार्ड की जांच कर मौका रिपोर्ट तैयार कर सकेंगे। इसके अलावा अनुमोदित योजना की लीजडीड और नाम हस्तानान्तरण पत्रावली में दस्तावेजों की जांच कर रिपोर्ट करने के साथ ही न्यायालयों में दायर वादों में राजस्व और रिकार्ड संबंधी विवाद होने पर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर सकेंगे। जेडीसी ने बताया कि गैर अनुमोदित योजनाओं की पत्रावली अनुमोदन, कैम्प के लिए प्राप्त होने पर राजस्व संबंधी और मौका स्थिति की रिपोर्ट करने और अतिक्रमण संबंधी रिपोर्ट तैयार करवाने के कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि जोन में जेडीए स्वामित्व की भूमियों की जानकारी रखना एवं किसी उपयोग हेतु भूमि चाहे जाने पर चाहे गए उपयोग हेतु भूमि का मौका देखा जाकर उपयुक्त भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव देना, कलक्ट्रेट व तहसील से समन्वय कर जेडीए की भूमियों के नामान्तरण रिकार्ड दुरस्ती, आदि कार्यवाही करना, भूमि को जविप्रा रिकार्ड में दर्ज करवाना, जोन की सम्पूर्ण जानकारी रखना भूमि संबंधी, विवाद संबंधी, न्यायिक वादों व परिवादों संबंधी, विकास कार्यों की आवश्यकता व किए जा रहे विकास कार्यो की सूचना, राज्य सरकार से प्राप्त पत्रों, परिपत्रों का अध्ययन कर कार्यवाही करना एवं आर.टी.आई से संबंधित कार्य किए जाएंगे।
जेडीसी ने बताया कि विधानसभा प्रश्न, राज्य सरकार, मंत्री महोदय, सांसद, विधायकों, आदि के पत्रों की उपायुक्त के निर्देशांतर्गत मॉनिटरिंग, सम्पर्क पोर्टल व सीएमओ/नगरीय विकास विभाग/मंत्री से प्राप्त परिवादों के निस्तारण की मॉनिटरिंग कर निस्तारण करने में सहयोग करना, विभिन्न आपदा निराकरण, कानून व्यवस्था, प्राधिकरण के आयोजनों में व्यवस्था करना, जोन की और से जविप्रा की सभी शाखाओं में समन्वय, राजकीय भूमि की जी.आई.एस. लोकेशन को चिन्हित करना तथा प्रभारी अधिकारी रूप में मोनिटरिंग करना, सी.पी.आर.एम.सी. अपडेशन की मोनिटरिंग करना एवं अन्य कार्य जो आयुक्त, सचिव और उच्च अधिकारियों द्वारा किए जाएंगे। यह सभी प्रमुख कार्यों की तहसीलदार तुरन्त प्रभाव से पालना करेंगे।