24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / टेस्ट स्टोरी 2़2 आसमान से थानों में दर्ज छह आपराधिक मामलों में तृणमूल कांग्रेस के सांसद

टेस्ट स्टोरी 2़2 आसमान से थानों में दर्ज छह आपराधिक मामलों में तृणमूल कांग्रेस के सांसद

•

image

Newsdesk

•

Updated: 24 Nov 2026, 7:01 AM IST

Bकोलकाता.B कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में दर्ज छह आपराधिक मामलों में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी को दंडात्मक कार्रवाई से मिली अंतरिम राहत की अवधि सोमवार को बढ़ा दी।
न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने इस साल मई से अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज छह मामलों के संबंध में उनकी ओर से दायर दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अंतरिम राहत की अवधि बढ़ाई।
डायमंड हार्बर से सांसद को मिली यह राहत 26 फरवरी 2027 तक या अदालत के अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) लागू रहेगी।न्यायमूर्ति भट्टाचार्य ने इनमें से तीन मामलों में 25 अगस्त को दी गई अंतरिम राहत की अवधि बढ़ाने संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है और परिस्थितियों में ऐसा कोई बदलाव नहीं आया है जिसके आधार पर अभिषेक बनर्जी को राहत की अवधि बढ़ाने से इनकार किया जाए।
इन तीन मामलों में राज्य सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त महाधिवक्ता बिलवदल भट्टाचार्य ने अदालत से कहा कि हाईकोर्ट के 25 अगस्त के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की गई है जो अभी विचाराधीन है। अंतरिम राहत की अवधि बढ़ाने का अनुरोध करते हुए अभिषेक बनर्जी के वकील गोपाल शंकरनारायणन ने अदालत से कहा कि उच्चतम न्यायालय में लंबित विशेष अनुमति याचिका में खामियां हैं।
राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की ओर से 25 अगस्त को दी गई अंतरिम राहत की अवधि बढ़ाने के बनर्जी के अनुरोध का विरोध किया।
इन तीन मामलों में भवानीपुर, विष्णुपुर और कालीतला थानों में दर्ज प्राथमिकियों के संबंध में पुलिस को अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने से रोका गया है।
दक्षिण 24 परगना जिले के रवींद्रनगर और विष्णुपुर थानों में दर्ज तीन अन्य मामलों में राज्य सरकार ने दो मामलों की जांच में हुई प्रगति का विवरण देने वाले दस्तावेज अदालत में पेश किए।
शंकरनारायणन ने इन तीन मामलों में अभिषेक बनर्जी को सात सितंबर को दी गई अंतरिम राहत की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया। राज्य सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त महाधिवक्ता राजदीप मजूमदार ने इस अनुरोध का विरोध किया। न्यायमूर्ति भट्टाचार्य ने कहा कि तीनों मामलों में जांच जारी है। उन्होंने अभिषेक बनर्जी को दंडात्मक कार्रवाई से मिली अंतरिम राहत 26 फरवरी 2027 तक या अदालत के अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) बढ़ा दी।