Bisalpur Dam Water Level Rise : जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी सक्रियता के साथ बरस रहा है और इसका सीधा असर बीसलपुर बांध में देखने को मिल रहा है। पिछले चौबीस घंटों के भीतर बांध क्षेत्र में जोरदार बारिश दर्ज की गई, जिससे बांध में 9 सेंटीमीटर की जलस्तर वृद्धि हुई है। मंगलवार को क्षेत्र में 70 मिमी बारिश हुई, जिससे बांध की जल आवक तेज हो गई है।