18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशा के लिए वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार

शास्त्री नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, बाइक बरामद
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Jan 27, 2022

नशा के लिए वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार

नशा के लिए वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार

शास्त्री नगर थाना पुलिस ने वाहन चुराने के मामले में शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से दो बाइक बरामद की हैं। डीसीपी (उत्तर) परिस देशमुख ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद तौफिक (28) पुत्र मोहम्मद शौकत बरसाना मथुरा उत्तर प्रदेश हाल कच्ची बस्ती बिहारियों का टीबा भट्टाबस्ती का रहने वाला हैं। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों का सेवन कर नशा पूर्ति के लिए अपराध करने वाले नशेडियो के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) द्वितीय धर्मेन्द्र सागर के निर्देशन में एसीपी शास्त्री नगर महेन्द्र गुप्ता और थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद तौफीक को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे हुई थी बाइक चोरी
18 जनवरी को परिवादी सिंधु नगर नाहरी का नाका शास्त्री नगर निवासी दिनेश केसवानी ने अपने घर के बाहर बाइक रखी थी। कुछ देर बाद बाहर आकर देखा तो बाइक गायब मिली। इस पर वह थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। वहीं 5 दिसंबर को राणा कॉलोनी शास्त्री नगर निवासी मनोज सिंह ने जयपुर के घऱ के बाहर बाइक खड़ी की थी जो रात में चोरी हो गई।

नशा के लिए चुराते थे वाहन
पुलिस ने बताया कि वाहन चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित की थी। टीम ने संदिग्ध नशेडियों पर नजर रखी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दूध मंडी शास्त्री नगर जयपुर से चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेरी पर दूसरी बाइक भी बरामद कर ली।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग