25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरयू के इस विभाग ने दी स्टूडेंट्स को एक नई सौगात

नए सत्र में स्टूडेंट्स की बेहतरी के लिए डिपार्टमेंट शुरू कर रहा है ये गतिविधियां

2 min read
Google source verification
jaipur

आरयू के इस विभाग ने दी स्टूडेंट्स को एक नई सौगात

खुशेन्द्र तिवारी/जयपुर. राजस्थान यूनिवर्सिटी में नए सत्र की शुरुआत के साथ स्टूडेंट्स की सुविधाओं और बेहतरी के लिए विभिन्न डिपार्टमेंट्स में कई योजनाएं बनाई जा रही हैं। नए सत्र में स्टूडेंट्स को सौगात देने के मद्देनजर डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन ने खास प्लानिंग की है, जिसके तहत डिपार्टमेंट डिफरेंट एक्टिविटीज करवा रहा है। आरयू के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार डिपार्टमेंट में इसी सत्र ने नई लाइब्रेरी और रीडिंग रूम की शुरुआत होगी। डिपार्टमेंट हैड प्रो. अशोक सिंह ने बताया कि डिपार्टमेंट की ओर से इसी सत्र में शुरू होने वाले लाइब्रेरी और रीडिंग रूम को लेकर स्टाफ काउंसिल से अप्रवूल लिया है। वहीं राजस्थान यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसके लिए अप्रूवल देने के साथ स्टाफ (मैनपॉवर) भी प्रोवाइड करवा दिया है।

रिसर्च पर फोकस

लाइब्रेरी और रीडिंग रूम के अलावा डिपार्टमेंट रिसर्च पर फोकस करेगा। इसके चलते इसी सत्र से डिपार्टमेंट एक रिसर्च जर्नल को शुरू करने का भी प्रयास कर रहा है। प्रो. सिंह से मिली जानकारी के अनुसार रिसर्च जर्नल को लेकर भी अप्रूवल आ गया है। इस जर्नल में रिसर्च स्टूडेंट्स के अलावा देश-विदेश के एमीनेंट रिसर्चर्स, फैकल्टी और स्कॉलर्स के आर्टिकल को तवज्जो दी जाएगी। इसका फायदा डिपार्टमेंट के छात्र—छात्राओं को मिलेगा।

बनेगा काउंसलिंग सेल

इसके अलावा डिपार्टमेंट के बाहर के एरिया (एंट्री गेट) के ग्राउंड को भी खूबसूरत बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है, ताकि लोगों को एनवायरमेंट फ्रैंडली बनने का मैसेज मिले। इसके अलावा डिपार्टमेंट में इसी सत्र से काउंसलिंग सेल भी बनाया जा रहा है, जिसके तहत डिपार्टमेंट फैकल्टी मेंबर्स के अलावा, राजस्थान यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स काउंसिल ब्यूरो के निदेशक और अन्य कॉलेज- यूनिवर्सिटी से जुड़े अच्छे काउंसलर्स स्टूडेंट्स को उनकी कॅरियर गाइडेंस देंगे। इसके अलावा इस सत्र में 7 से 10 ऐसे एमीनेंट स्पीकर्स के लेक्चर होंगे, जो स्टूडेंट्स को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और सोशल साइंस सहित विभिन्न विषयों की गाइडेंस देंगे।