बीसलपुर बांध में खारी, डाई और बनास नदियों से होकर पानी की आवक होती है। तीनों नदियों के मिलन वाले स्थान को ही त्रिवेणी संगम कहा जाता है जो बीसलपुर डेम से करीब 100 किलोमीटर दूर है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार त्रिवेणी संगम में पानी का बहाव अभी दो मीटर पर है और बहाव 3 मीटर से ज्यादा होते ही बांध में पानी की आवक तेज हो जाएगी। अभी त्रिवेणी संगम में 90 किलोमीटर दूर तक पानी का बहाव शुरू हो गया है। ऐसे में अच्छी बारिश के चलते आगामी 10 दिन में बांध में पानी की आवक शुरू होने की उम्मीद है।