मौसम विभाग ने 10 अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। इन जिलों में जयपुर शहर, करौली, टोंक, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, दौसा, भीलवाड़ा, उदयपुर और प्रतापगढ़ शामिल हैं। यहां अगले कुछ घंटों में मौसम बिगड़ सकता है और तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है।