22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में फिर जमकर होगी बारिश, जारी हुआ अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में सक्रिय मानसून के चलते बारिश की गतिविधियां तेज हो गई है। राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है।
less than 1 minute read
Google source verification
फोटो पत्रिका

फोटो पत्रिका

Rajasthan Weather Update : जयपुर। राजस्थान में सक्रिय मानसून के चलते बारिश की गतिविधियां तेज हो गई है। राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम केन्द्र के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके आगामी 24 घंटों में आगे बढ़ने की संभावना है। राज्य के उत्तरी भागों व हरियाणा के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है।

मौसम केन्द्र के अनुसार पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी भागों में तीन सितंबर से पुनः भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पांच सितंबर तक कोटा, उदयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

केन्द्र के अनुसार जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी 5 से 7 सितंबर को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम केन्द्र के अनुसार मंगलवार को भरतपुर, जयपुर संभाग, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश हुई।

यहां हुई बारिश

राजस्थान में सबसे अधिक बारिश दौसा में करीब सात इंच दर्ज की गई। जयपुर में सोमवार रात को बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रातभर चला। जयपुर में भारी बारिश दर्ज हुई। जयपुर जिले के कोटखावदा में 160 मिलीमीटर यानी 6.4 इंच बारिश दर्ज की गई। जयपुर में 3.52 इंच बारिश हुई।

कालीसिंध बांध के गेट खोले

कालीसिंध बांध के दो गेट ढाई मीटर खोलकर 12323 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। आवर में आहू व क्यासरी नदी में पानी की आवक होने से आवर मार्ग बंद हो गया।