7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Government Jobs: दिवाली पर CM ने कर दिया बड़ा एलान, इस साल एक लाख युवाओं को देंगे नौकरी

Rajasthan Government Jobs: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सांगानेर पहुंचकर प्रधान वाटिका में दीपावली स्नेह मिलन समारोह में शिरकत की। भाजपा सांगानेर की ओर से आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं दी।

2 min read
Google source verification
Bhajan Lal ji

Rajasthan Government Jobs: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सांगानेर पहुंचकर प्रधान वाटिका में दीपावली स्नेह मिलन समारोह में शिरकत की। भाजपा सांगानेर की ओर से आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला का दिव्य और भव्य मंदिर बना है, इसलिए इस वर्ष की दीपावली खास है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बने 10 महीने हो चुके हैं, इस दौरान जो परिवर्तन आया है वो सभी ने देखा है। पानी की आवश्यकता की पूर्ति के लिए ईआरसीपी, यमुना जल समझौता हुआ। मानसून में अच्छी वर्षा से प्रदेश के बांध भी भरे हैं। किसान खुशहाल है, क्योंकि फसलों का अच्छा दाम मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश की 8 करोड़ जनता के लिए काम करते हैं। इस वर्ष जो बजट पेश किया गया, उसमें सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए बजट दिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट खर्च से लेकर विकास कार्यों के लिए जमीन अलॉटमेंट के कार्य किए गए हैं। 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरी एवं इस वर्ष 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे। युवा तैयारी करें, क्योंकि 2 वर्ष का भर्ती कलेंडर भी निकाला गया है। कैबिनेट में 90 हजार भर्तियां निकालने का मार्ग प्रशस्त हुआ है, आने वाले समय में इनकी भी विज्ञप्तियां आएंगी।

शर्मा ने कहा कि 9 से 11 दिसंबर तक राइजिंग राजस्थान होने जा रहा है। विदेशों से प्रवासी राजस्थानियों एवं उद्योगपतियों से हमें समर्थन मिल रहा है। समारोह में जयपुर ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, उपमहापौर पुनीत कर्णावट, संत प्रकाशदास महाराज, विधानसभा संयोजक प्रकाश तिवाड़ी, मण्डल अध्यक्ष अशोक सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Jodhpur Murder News: महिला की हत्या कर शव के किए थे छह टुकड़े, अब परिजनों ने की ऐसी मांग