6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोई चुनाव नहीं जीत रहा, तो बदलेंगे केंडिडेट, खत्म होगी ‘एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा’ की परिपाटी: जावड़ेकर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Oct 23, 2018

tickets will be given to winning candidates only, says Javadekar

tickets will be given to winning candidates only, says Javadekar

जयपुर। भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि कांग्रेस नेतृत्व विहीन हो गई है। कांग्रेस के पास चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा विकास के मुद्दे पर जनता से वोट मांगेगी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में ही चुनाव होंगे।



सिविल लाइंस में राजभवन के सामने भाजपा के मीडिया सेंटर के उद्घाटन के बाद जावड़ेकर ने पत्रकारों से कहा कि रायशुमारी पूरी हो चुकी है। टिकट उसी को मिलेगा, जो जिताउ होगा। सीट बदलने की बात पर उन्होंने कहा कि कोशिश यही रहेगी कि यदि कोई चुनाव नहीं जीत रहा, तो केंडिडेट बदल देंगे।

बदलेगी एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा की परिपाटी
उन्होंने कहा कि इस बार एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा की परिपाटी बदल देंगे। इस बार भाजपा फिर से विकास के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। एक बार फिर भाजपा सरकार बनेगी। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जयपुर हो या दिल्ली, दोनों जगह कांग्रेस के पास नेतृत्व नहीं है।

कोई दावेदार नहीं
प्रदेश में मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित नहीं कर रहे और दिल्ली में चिदम्बरम कह चुके हैं कि प्रधानमंत्री पद का कोई दावेदार नहीं है। प्रदेश में राहुल की पसंद सचिन है, लेकिन उनकी हिम्मत नहीं हो रही कि उनका नाम घोषित कर दे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग