
जयपुर। राजस्थान में सरकारी स्कूलों व अस्पतालों में समय बदलने का समय नजदीक आ रहा है। आगामी एक अप्रेल से राजस्थान के स्कूलों व अस्पतालों के समय में परिवर्तन किया जाएगा। आप भी जानिए स्कूलों व अस्पतालों में एक अप्रेल से क्या रहेगा समय?
ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार 1 अप्रैल से स्कूलों के समय पर परिवर्तन किया जाएगा। शिविरा पंचाग के अनुसार एक अप्रेल से स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से 1 बजे तक लगेंगे। जबकि दो पारी विद्यालयों का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। इसमें प्रत्येक पारी 5.30 घंटे की होगी।
राजस्थान में 1 अप्रैल से अस्पतालों का ओपीडी समय बदल जाएगा। मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में अब ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी। पहले यह समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक था। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) का समय भी बदला जाएगा।
Updated on:
28 Mar 2025 10:55 am
Published on:
28 Mar 2025 10:54 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
