16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनाली व केरल के बजट में मलेशिया, भूटान और अन्य देशों की यात्रा, जयपुराइट्स में बढ़ा क्रेज, मात्र इतने रुपए में हो रही बुकिंग

गुलाबी नगर में रहने वाले मिडिल क्लास के लोग पहले जहां बजट के अभाव में विदेश जाने से कतराते थे। लेकिन अब मनाली व केरल के बजट में मलेशिया, भूटान और वियतनाम की उड़ान भर रहे जयपुराइट्स।

2 min read
Google source verification
jaipur

जयपुर। गुलाबी नगर में रहने वाले मिडिल क्लास के लोग अब स्पेशल डेज (एनिवर्सरी, बर्थडे) सेलिब्रेट करने विदेशों में जा रहे हैं। पहले जहां बजट के अभाव में लोग विदेश जाने से कतराते थे। वहीं, अब 11 से 20 हजार में विदेश की उड़ान भर रहे हैं। आलम ये है कि जितने पैसों में मनाली, केरल, मेघालय और लेह घूम सकते हैं। उसी बजट में जयपुराइट्स वीजा फ्री वाले देशों में घूम रहे हैं।

इसके पीछे कारण है कि ट्रैवल गाइडेंस के रूप में सोशल मीडिया एक नया प्लेटफॉर्म बनकर सामने आ रहा है। यहां पर ट्रैवल ब्लॉगर्स ऐसी रील्स बना रहे हैं, जिसमें लोगों को बिना वीजा और किफायती बजट वाली जगहों की जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं। इससे देश-विदेश के ट्रिप्स प्लान करना आसान हो रहा है। ब्लॉगर्स इन किफायती विकल्पों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं। बता दें कि आरबीआइ की एक रिपोर्ट के मुताबिक मध्यम वर्गीय भारतीय अब विदेश यात्रा अधिक कर रहे हैं।

यह कहती रिपोर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारतीयों ने आरबीआइ की लिब्रेलाइज्ड रिमिटेंस स्कीम के तहत विदेश यात्रा के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1,41,800 करोड़ रुपये निकाले हैं। विशेषज्ञों के अनुसार विदेश यात्रा के लिए मध्यम वर्ग के लोगों की संख्या बढ़ी है। भारतीय पहले से अधिक संख्या में विदेश यात्रा करने का विकल्प पसंद कर रहे हैं।

भारतीयों की वीजा फ्री एंट्री

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स, 2024 की नई रिपोर्ट के मुताबिक भारतीयों को दुनिया के 62 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलेगी, जिसमें अंगोला, भूटान, इंडोनेशिया, मलेशिया, मकाओ, केप वर्डे आइलैंड, मॉरीशस, नेपाल, वनुआ, ज़िम्बाब्वे आदि शामिल हैं।

ऐसे करें प्लानिंग

बुक किया हॉस्टल, स्ट्रीट फूड का उठाया आनंद

ट्रैवल ब्लॉगर पंकज खंडेलवाल का कहना है कि उन्होंने पिछले महीने मात्र 26 हजार रुपए में मलेशिया की यात्रा की। वहां जाने से पहले उन्होंने उस जगह की रिसर्च की। मलेशिया की टिकट सस्ती दिखी, तो बुक करवा दी। होटल की जगह हॉस्टल बुक किया, जिसमें एक दिन के 500 से 600 रुपए लगे। वॉक कर पूरा शहर घूमा, शहर के कोने-कोने व गलियों को अच्छे से एक्सप्लोर किया। लोकल स्ट्रीट फूड का आनंद लिया।

तीन गुना बढ़ी संख्या

ट्रैवल एजेंट सुनील जैन के अनुसार पहले की तुलना में विदेशों में यात्रा करने वालों की संख्या में तीन गुना बढ़ोत्तरी आई है। वर्तमान में लोग वियतनाम और भूटान सबसे अधिक जा रहे हैं। कारण है कि यहां की टिकट 11 से 23 हजार रुपए तक में बुक हो रही है।

यहां जा रहे

वियतनाम
भूटान
थाईलैंड
बाली
मलेशिया
दुबई
सिंगापुर
जापान

यह भी पढ़ें : जयपुर के अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में होगा इन सुविधाओं का विस्तार, इसी सप्ताह किए जाएंगे सलाहकार नियुक्त