
धोखाधड़ी के फरार दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने दो इनामी अभियुक्तों को पकड़ा हैं। पुलिस कमिश्नर आनंद श्री वास्तव ने बताया कि एडिशनल कमिश्नर प्रथम अजयपाल लांबा, डीसीपी क्राइम दिगंत आनंद, एडिशनल डीसीपी सुलेश चौधरी के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह नरेश कुमार मीना के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने 6 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अभिषेक विहार गांधी पथ करणी विहार निवासी कृष्ण मुरारी लाटा (55) पुत्र गंगा सहाय लाटा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को संजय सर्किल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी संजय सर्कल थाने में दर्ज धोखाधड़ी के प्रकरण में वर्ष 2016 से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ 3000 रुपए का ईनाम भी घोषित था। इसी प्रकार माणक चौक थाने में धोखाधड़ी के मामले में वर्ष 2018 से फरार चल रहे वांटेड चार दरवाजा स्थित तत्कालेश्वरपुरी निवासी मोहम्मद अनीस (50) पुत्र मोहम्मद हनीफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एक हजार रुपए का ईनाम घोषित था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को माणक चौक थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
Published on:
07 Jul 2021 10:08 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
