25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर से चेन्नई जा रहे विमान का टायर फटने से मचा हड़कंप, क्रू-मेंबर सहित 200 यात्री थे सवार

SpiceJet Plane Emergency Landing: राजस्थान की राजधानी जयपुर से चेन्नई जा रहे विमान का टायर फटने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस घटना के बारे में करीब ढाई घंटे बाद पता चला।

less than 1 minute read
Google source verification
spicejet-plane

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर से चेन्नई जा रहे विमान का टायर फटने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस घटना के बारे में करीब ढाई घंटे बाद पता चला। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक स्पाइसजेट के विमान SG-9046 ने शनिवार देर रात जयपुर एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान विमान में क्रू-मेंबर सहित 200 लोग सवार थे। लेकिन, आसमान में उड़ते विमान का अचानक एक टायर फट गया।

ढाई घंटे बाद पायलट को चला पता

इस घटना के बारे में पायलट को करीब ढाई घंटे बाद पता चला, जब विमान चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरने वाला था। इस बारे में पता चलते ही यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। तभी पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से संपर्क किया और इस बारे में अवगत कराया।

यह भी पढ़ें: पाली में राज्यपाल के हेलीकॉप्टर ने जैसे ही भरी उड़ान, निकलने लगा धुंआ, मचा हड़कंप

चेन्नई में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

पायलट ने चेन्नई में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। परमिशन मिलने के बाद विमान की सुरक्षि​त लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित है। विमान में खराबी के बाद एयरलाइंस कंपनी ने जांच के आदेश दे दिए है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के लिए आई अच्छी खबर, यमुना जल समझौत पर हरियाणा के CM ने दिया बड़ा बयान