5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UGC Action : यूजीसी का बड़ा कदम, राजस्थान की 14 यूनिवर्सिटी डिफॉल्टर घोषित, वजह जानेंगे तो चौंक जाएंगे

UGC Action : यूजीसी का बड़ा कदम। यूजीसी ने देश के 157 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। इनमें राजस्थान की 7 सरकारी और 7 निजी यूनिवर्सिटी भी शामिल हैं। वजह जानेंगे तो चौंक जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 22 Jun 2024, 2:19 PM IST

UGC Big Step Rajasthan 14 Universities Declared Defaulters You Shocked to know Reason

यूजीसी का बड़ा कदम, राजस्थान की 14 यूनिवर्सिटी डिफॉल्टर घोषित

UGC Action : यूजीसी का बड़ा कदम। यूजीसी ने राजस्थान की 14 यूनिवर्सिटी को डिफॉल्टर घोषित किया। इनमें 7 सरकारी और 7 निजी यूनिवर्सिटी शामिल हैं। वैसे तो यूजीसी ने देश के 157 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर घोषित किया है। इसमें 108 सरकारी विवि और 47 निजी और 2 डीम्ड विवि शामिल हैं। यूजीसी ने यह कार्रवाई विश्वविद्यालयों में लोकपाल नियुक्त नहीं किए जाने के कारण की है। इसमें मध्य प्रदेश के सबसे ज्यादा 16 विश्वविद्यालय शामिल हैं। वहीं राजस्थान के 14 और उत्तर प्रदेश के 12 विश्वविद्यालयों को डिफाल्टर घोषित किया है।

लोकपाल की नियुक्ति नहीं करना बनी बड़ी वजह

दरअसल, विद्यार्थियों की समस्याओं के समय पर समाधान के लिए सभी विश्वविद्यालयों को लोकपाल की नियुक्ति करनी थी, लेकिन देश के 157 विश्वविविद्यालयों ने अभी तक नियमों की पालना नहीं की। इसके आधार पर यूजीसी ने इन विश्वविद्यालयों के खिलाफ एक्शन लिया है।

यह भी पढ़ें -

सौर ऊर्जा से जगमग होंगे राजस्थान के पर्यटन स्थल, दिया कुमारी ने पर्यटन विभाग और आरटीडीसी को दिए निर्देश

यूजीसी का बड़ा एक्शन

यूजीसी के अनुसार, बाबा आम्टे दिव्यांग विवि जयपुर, जय नारायण व्यास विवि जोधपुर, महाराजा गंगा सिंह विवि बीकानेर, राजस्थान वैटनरी विवि बीकानेर, स्वामी केशवानंद कृषि विवि बीकानेर, कोटा विवि कोटा, विश्वकर्मा स्किल विवि जयपुर, अपेक्स विवि जयपुर, मौलाना आजाद विवि जोधपुर, पेसेफिक मेडिकल विवि उदयपुर, प्रताप विवि उदयपुर, श्री कालाजी वैदिक विवि चित्तौड़गढ़, जोधपुर नेशनल विवि जोधपुर, जय मिनेश आदिवासी विवि कोटा को डिफाल्टर घोषित किया है।

यह भी पढ़ें -

Good News : राजस्थान के 88.44 लाख पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, 24 जून को सीएम भजनलाल पूरा करेंगे एक और वादा