
दिया कुमारी ने पर्यटन विभाग और आरटीडीसी को दिए निर्देश
Diya Kumari gave instructions : डिप्टी सीएम व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए जयपुर सहित सभी पर्यटन शहरों में साइनेज बोर्ड लगाने के लिए निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन विभाग और आरटीडीसी की साइट्स पर ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सौर ऊर्जा की ओर अग्रसर होने व सोलर पैनल लगाने जैसी उपाय किए जाने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि विरासत संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं से राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। राजस्थान प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में देश और दुनिया में अग्रणी राज्य बनाने के लिए संभावित उपायों पर कार्य किए जाने के लिए विभाग को निर्देश दिए हैं।
डिप्टी सीएम व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को शासन सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में प्रमुख शासन सचिव पर्यटन विभाग गायत्री राठौड़, आरटीडीसी प्रबंध निदेशक अनुपमा जोरवाल, निदेशक पर्यटन विभाग डॉ. रश्मि शर्मा सहित विभागीय अधिकारियों की उपस्थित में उक्त निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें -
डिप्टी सीएम व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने साथ ही अल्बर्ट हॉल में म्यूजियम को आधुनिक दृष्टिकोण से और बेहतर बनाने के प्रस्ताव तैयार करने के लिए तथा खासाकोठी का पुनरुद्धार और उसके नवीन स्वरूप के लिए कार्ययोजना बनाने का पर्यटन विभाग को निर्देश दिया है। उन्होंने प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाओं की दृष्टि से नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सुविधाएं विकसित करने तथा इस इसके लिए समग्र कार्ययोजना का भी निर्देश जारी किया है।
डिप्टी सीएम व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने इसके साथ ही जयपुर शहर तथा प्रदेश के अन्य पर्यटक स्थानों के हेरिटेज स्वरूप को कायम रखते हुए आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए निर्देशित किया। पर्यटक स्थलों के हेरिटेज स्वरूप को बनाए रखते हुए आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का विकास करने के निर्देश दिए।
डिप्टी सीएम व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने इस वर्ष की पर्यटन गतिविधियों का पर्यटन कैलेंडर तैयार करने के लिए विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने विभागीय लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किए जाने के भी निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
20 Jun 2024, 7:25 PM IST
Published on:
20 Jun 2024, 7:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.