5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस योजना में 1 करोड़ रुपए तक मिलता है ऋण, पर राजस्थान के किसान नहीं ले पा रहे इस सुविधा का लाभ

Rajasthan Farmers : एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड योजना के तहत 1 करोड़ रुपए तक का ऋण मिलता है। पर अफसोस राजस्थान के किसान इस सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 12 Feb 2025, 12:24 PM IST

Rajasthan Farmers : एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड योजना के तहत 1 करोड़ रुपए तक का ऋण मिलता है। पर अफसोस राजस्थान के किसान इस सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। ढाई दशक पहले शुरू की गई एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एआइएफ) योजना के तहत किसानों और स्टार्टअप को कोल्ड स्टोर व वेयरहाउस बनाने के लिए ऋण की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन राजस्थान इसका लाभ उठाने में पीछे है। कोल्ड स्टोर बनाने में उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र आगे हैं। राजस्थान दसवें नम्बर पर है। वेयरहाउस के निर्माण में मध्यप्रदेश देश में अव्वल है।

राजस्थान में 656 वेयरहाउस के लिए 643 करोड़ का ऋण उपलब्ध

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से हाल ही जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार एआइएफ के तहत राजस्थान में 656 वेयरहाउस के लिए 643 करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया गया।

एक करोड़ तक ऋण की सुविधा

उपज का नुकसान कम करने, आधुनिक फसल प्रबंधन से बेहतर मूल्य दिलाने व किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से 2021 में इस योजना की शुरुआत की गई थी। योजना के तहत वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से 1 करोड़ रुपए तक ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : पंचायतीराज विभाग का नया आदेश, निवर्तमान सरपंच हटे तो ये संभालेगा प्रशासक की जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें :राजस्थान में ग्राम पंचायत के पुनर्गठन पर नया अपडेट, पंचायतीराज विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन

यह भी पढ़ें :राजस्थान सरकार की पूर्व मंत्री कमला भील का निधन, अशोक गहलोत दुखी