31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश के विवि अगले महीने सोशल डिस्टेंस के आधार पर कराएंगे परीक्षाएं

शेखावाटी विश्वविद्यालय ने सभी केन्द्राधीक्षकों से मांगी सीटिंग प्लान की जानकारी, कोरोना की वजह से पूरी तरह बदलेगा कॉलेजों का शैक्षिक कलैण्डर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Girraj prasad sharma

•

Updated: 15 May 2020, 12:45 AM IST

प्रदेश के विवि अगले महीने सोशल डिस्टेंस के आधार पर कराएंगे परीक्षाएं

प्रदेश के विवि अगले महीने सोशल डिस्टेंस के आधार पर कराएंगे परीक्षाएं

सीकर. कोरेाना के फेर में अटकी परीक्षाओं को अब पटरी पर लाने के लिए प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय जुट गए हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विवि सीकर सहित प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों की ओर से अब सभी केन्द्राधीक्षकों से सोशल डिस्टेंस के आधार पर परीक्षा कराने के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो प्रदेशभर के विवि की ओर से जून में शेष परीक्षाएं कराई जाएंगी। सभी केन्द्रों पर विद्यार्थियों के लिए सेनेटाइजर का इंतजाम किया जाएगा। मास्क लगाने सहित अन्य अनिवार्यताएं भी रहेंगी। गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से पिछले महीने उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों में अवकाश घोषित कर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।

इस साल जुलाई में प्रवेश संभव नहीं

प्रदेश के सरकारी व निजी महाविद्यालयों में हर साल जून-जुलाई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाती थी। लेकिन इस साल प्रवेश प्रक्रिया का पूरा कलैण्डर बदलेगा। जानकारों के अनुसार कक्षा बारहवीं का परिणाम नहीं आने की वजह से प्रथम वर्ष में दाखिले काफी देरी से शुरू हो सकेंगे। इसके अलावा कॉलेज में अध्ययनरत प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा नहीं होने की वजह से परिणाम व प्रवेश प्रक्रिया भी अटकेगी।

...तो टेंट में देनी होगी बच्चों को परीक्षा

कोरोना की वजह से परीक्षार्थियों के बीच कम से कम दो मीटर का अंतराल रखा जाएगा। ऐसे विवि अब इस मंथन में जुटे हैं कि वर्तमान संसाधनों के हिसाब से कितने परीक्षार्थियों की परीक्षा सोशल डिस्टेंस के आधार पर कराई जा सकती है। जिन केन्द्रों पर ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हैं वहां टैंट लगाकर भी परीक्षा कराने पर विचार हो रहा है।

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर फैसला 17 के बाद

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं भी कोरोना के कहर की वजह से अटकी हुई है। बोर्ड प्रशासन ने अब तक की तैयारियों को लेकर पूरी रिपोर्ट राज्य सरकार को दे दी है। अब अंतिम फैसला मुख्यमंत्री कार्यालय से होगा। सूत्रों की मानें तो सरकार को अब लॉकडाउन 4.0 के नए नियमों का इंतजार है। इसके बाद बोर्ड नई गाइडलाइन के हिसाब से परीक्षा कराने के लिए टाइम टेबल जारी करेगा। इस मामले में शिक्षा मंत्री पहले ही कह चुके हैं कि परीक्षा शुरू होने से दस दिन पहले टाइम टेबल घोषित कर दिया जाएगा।


इनका कहना है
सभी केन्द्राधीक्षकों से सोशल डिस्टेंस के हिसाब से परीक्षा कराने की जानकारी जुटाई जा रही है। यदि हालत ठीक रहे तो जून में परीक्षा कराई जाएगी।

डॉ. नरेन्द्र कुमार थोरी, रजिस्ट्रार, शेखावाटी विवि सीकर