उपराष्ट्रपति वेंस मंगलवार सुबह 9 बजे आमेर पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी स्वागत कर अगवानी करेंगे। वेंस परिवार सुबह 9 से 11.30 बजे तक आमेर, पन्ना मियां कुंड और अनोखी म्यूजियम का भ्रमण करेगा। उनके लिए भोजन की व्यवस्था आमेर में की जा रही है। वे दोपहर 2.45 बजे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर पहुंचेंगे और दोपहर 4 बजे बापस होटल रामबाग पैलेस लौट जाएंगे।