उप राष्ट्रपति वेंस के कार्यक्रम को देखते हुए 21 अप्रेल दोपहर 12 बजे से 22 अप्रेल दोपहर 12 बजे तक महल में पर्यटकों का प्रवेश और हाथी सवारी बंद रहेगी। इस संबंध में शनिवार को महल अधीक्षक राकेश छोलक ने आदेश जारी किए। उधर, पुलिस-प्रशासन, जेडीए, नगर निगम समेत सभी एजेंसियां अलर्ट हैं। शनिवार शाम को पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी आमेर महल पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।