जयपुर। अमरीका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस 21 अप्रेल को देर रात जयपुर पहुंचेंगे और 24 अप्रेल को सुबह यहां से वाशिंगटन लौट जाएंगे। टैरिफ वॉर के बीच वे 22 अप्रेल को यहां यूएस-इंडिया ट्रेड को लेकर संबोधन देंगे। जयपुर से 23 अप्रेल को सुबह आगरा जाएंगे और शाम को लौट आएंगे। यह भी माना जा रहा है कि वेंस के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जयपुर आ सकते हैं।